कागड़ा के धर्मशाला में चोरी करने आए शातिरों ने मकान मालिक को गोली मार दी। इस हमले में मकान मालिक की हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
मामला धर्मशाला का है। यहां पर कुछ शातिर एक घर में चोरी के इरादे आ घुसे। मामला देर रात का है। घर में छेड़छाड़ की आवाज सुनकर जब मकान मालिक नींद से जागा और उसने पूरा मामला जानने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर गोली से हमला कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और फौरन गंभीर रूप से घायल शख्स को उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया।
यहां पर प्रारंभिक उपचार के बाद भी जब हालत में कोई सुधार नहीं आया तो डाक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।