फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपानी से 19 साल की युवती का अपहरण

Wed, 26 Mar 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के लालपानी से एक युवती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। इसकी उम्र करीब 19 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि कोई उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। फिलहाल सदर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिजनों से युवती की फोटो आदि हासिल कर ली गई है। लालपानी और कृष्णानगर एरिया से लड़कियों के अपहरण की यह पहली घटना नहीं है।

पिछले साल भी इस एरिया से करीब आधा दर्जन युवतियों का अपहरण हो चुका है। फिलहाल युवती खुद अपनी मर्जी से घर से भाग गई है या किसी ने इसका अपहरण कर लिया है, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें