प्रदेश के मंडी जिले के तहत अलग-अलग क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण से सनसनी फैल गई है। दोनों मामलों में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिस्सा क्षेत्र के अभिभावकों ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 23 अगस्त से गायब है।
आरोप लगाया कि उनकी बेटी को टिकर पंचायत का एक युवक लगातार फोन करके तंग करता था। 23 अगस्त को उनकी बेटी सरकाघाट बाजार में सामान खरीदने के लिए घर से निकली। वहां से आरोपी युवक ने जबरदस्ती उसका अपहरण कर अज्ञात स्थान पर
ले गया है। परिजनों ने कहा कि जब उनकी बेटी शाम को घर नहीं आई तो उन्होंने दो दिन तक अपने रिश्तेदारों के यहां ढूंढा। लेकिन, उनकी बेटी का कोई पता नहीं चला। बाद में उन्होंने आरोपी के घर में पता किया तो वह भी 23 अगस्त से गायब है।