फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

Sat, 02 Aug 2014 04:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा(धर्मशाला)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल कांगड़ा के धर्मशाला सकोह के साथ लगते जटरेहड़ में एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जटरेहड़ निवासी सम्मी सिंह उम्र 35 वर्ष ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सुबह जब घरवालों ने कमरा खोला तो सम्मी फंदे में लटक रहा था।

इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू की।

बताया जा रहा है कि मृतक ने शुक्रवार रात को ही फंदा लगा लिया था। घरवालों के गहरी नींद में होने के कारण सुबह ही इसका पता चल पाया।

पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। मौत के कारणों का खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें