फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टैक्सी के ड्राइवर ने एचआरटीसी इंस्पेक्टर को पीटा, सस्पेंड

Thu, 17 May 2018 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी इलेक्ट्रिक टैक्सी के ड्राइवर ने निगम के इंस्पेक्टर को पीट दिया। एचआरटीसी इलेक्ट्रिक टैक्सी सीटीओ से समरहिल की ओर जा रही थी। एचआरटीसी मुख्य कार्यालय उड़नदस्ते के उप निरीक्षक धनीराम और स्थानीय बस सेवा लोकल यूनिट के उप निरीक्षक देवी चंद ने टैक्सी को निरीक्षण के लिए रोका।

विज्ञापन


धनी राम ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने करीब 10 मीटर आगे ब्रेक लगाई। गाड़ी में दस सवारियां बैठी थीं जिनमें से किसी एक भी सवारी को टिकट नहीं दी गई थी। ड्राइवर ने टिकटिंग मशीन अपनी टांगों के बीच दबा कर रखी थी।

जब मशीन मांगी गई तो ड्राइवर ने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और टिकटें बनानी शुरू कर दीं। जब ड्राइवर को टिकटें बनाने से रोका गया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान स्टेट बैंक के पास लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने यात्रियों को नहीं दिए टिकट, मशीन मांगी तो पीटा

एचआरटीसी के इंस्पेक्टर धनीराम ने बताया कि इस ड्राइवर के खिलाफ सवारियों की ओर से भी पहले कई मर्तबा दुर्व्यवहार की शिकायतें मिल चुकी हैं। ड्राइवर ने इस साल फरवरी माह में ही शिमला में ड्यूटी ज्वाइन की थी। गत मार्च माह में भी संबंधित ड्राइवर के खिलाफ एचआरटीसी प्रबंधन को शिकायत मिली थी।

हालांकि उस समय चेतावनी देकर ड्राइवर को छोड़ दिया गया था। हिमाचल ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन (एटक) के राज्य सह सचिव युद्ध राज मेहता ने इंस्पेक्टर से मारपीट करने वाले ड्राइवर को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

ड्राइवर को किया गया निलंबित- इलेक्ट्रिक टैक्सी चालक की ओर से की गई मारपीट के मामले में इंस्पेक्टर की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित ड्राइवर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संबंधित ड्राइवर पहले भी कई बार गैर अनुशासनात्मक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। - देवासेन नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी

टैक्सियों में रूट पर चलने से पहले बनती हैं टिकटें- एचआरटीसी टैक्सियों में कंडक्टर नहीं होता। ड्राइवर ही टिकटें काटता है और पैसे वसूल करता है। स्टॉपेज पर ड्राइवर पहले सभी सवारियों की टिकटें बनाता है, इसके बाद गाड़ी रूट पर चलाई जाती है। एचआरटीसी इलेक्ट्रिक टैक्सी सीटीओ से समरहिल जा रही थी। नियमानुसार चालक को सीटीओ चौक पर ही सभी यात्रियों की टिकटें बनानी चाहिए थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें