जिस कांस्टेबल का शव मिला है, वो सीआईडी में तैनात था।
- फोटो : -
विजिलेंस हेडक्वार्टर की बैरक में एक कांस्टेबल का शव मिला है। रविवार देर शाम कांस्टेबल यहां मृत पड़ा था। सूचना मिलने पर न्यू शिमला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस बता रही है कि बैरक में जिस कांस्टेबल का शव मिला है, वो सीआईडी में तैनात था। रविवार को किसी के काम चलते वहां पहुंचा था। देर शाम कांस्टेबल को बैरक में मृत पाया गया। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने विजिलेंस हेडक्वार्टर में कांस्टेबल का शव मिलने की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि न्यू शिमला पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर कांस्टेबल की मौत किन कारणों से हुई है।