फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के प्रश्नपत्र चोरी मामले में पहली गिरफ्तारी, चौकीदार पकड़ा

Fri, 17 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जनजातीय जिला किन्नौर की निचार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से बीते रविवार रात बारहवीं के कंप्यूटर साइंस और फिजिक्स के प्रश्नपत्र चोरी होने के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है। शक के आधार पर पुलिस ने स्कूल चौकीदार रत्न दास को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


घटना की रात चौकीदार रत्न दास स्कूल से गायब था। रत्न दास पर ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने का भी आरोप है। इस मामले में शिक्षा विभाग स्कूल प्रधानाचार्य समेत चार कर्मचारियों को निलंबित कर चुका है। एसपी किन्नौर रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस जल्द ही दोषियों को पकड़ लेगी।

इसके लिए पुलिस के डीआई किन्नौर रोहित मृगपुरी के नेतृत्व में भावानगर, रिकांगपिओ और निचार की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार तथ्यों को जुटाकर गहनता से छानबीन करने में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चौकीदार को गिरफ्तार कर वीरवार को कोर्ट में भी पेश कर दिया है। 
विज्ञापन


एक दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है पुलिस
बीते रविवार रात को प्रधानाचार्य कार्यालय का दरवाजा तोड़कर डबल लॉक स्टील अलमारी से भौतिक विज्ञान व कंप्यूटर साइंस के 60-60 प्रश्नपत्र चुरा लिए गए थे। इस घटना के बाद पेपर रद्द करने पड़े थे। शक के आधार पर किन्नौर पुलिस करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें