फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के संजौली में आगजनी, लाखों का सामान हुआ राख

Wed, 08 Feb 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के संजौली सिमिट्री क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे एक निजी मकान के टॉप फ्लोर में अचानक लग गई। आग से इसमें रखा लाखों का घरेलू सामान सीलिंग और वुडन फर्नीचर जल गया। आगजनी से  करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, मगर उससे पहले ही स्थानीय लोगों और ढली पुलिस क्लब के युवा सदस्यों ने घरों से पानी ढो कर सुलगते मकान की लपटों को शांत कर लिया था।

आग का कारण पूजा के स्थान पर जलाया दीपक भी हो सकता है, मगर असल वजह जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। शहर की सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्र सिमिट्री में जिस मकान में आग लगी, उस तक अग्निशमन विभाग के मौके पर पहुंचे वाहनों को पहुंचना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन


ढली टनल से उक्त स्थान को जाने वाली सड़क किनार बने मकानों के छतों के कारण अग्निशामक वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े रखने पड़े। हालांकि आग मुख्य सड़क से करीब पांच सौ मीटर अंदर जा कर यह घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें