फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू तोड़ने पर तीन युवकों को हवालात में काटनी पड़ी रात

Sun, 02 May 2021 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिरमौर में लागू रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। रात के समय नेशनल हाईवे पर बिना किसी कारण नशे की हालत में घूम रहे तीनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर उन्हें पूरी रात हवालात में रखा। इन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


शनिवार देर रात पांवटा साहिब पुलिस टीम सुरजपुर की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने देखा कि सुरजपुर के पास रिशु, कादिर खान और अमित नशे की हालत में सड़क पर घूम रहे थे। पुलिस ने उनसे घूमने का कारण पूछा तो वे सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों को रात्रि कर्फ्यू के उल्लंघन पर हिरासत में लेकर पूरी रात हवालात में रखा। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें