फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से ज्यादा फर्जी कंपनियों की पड़ताल में जुटी सीआईडी

Tue, 27 Mar 2018 01:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले की जांच में जुटी सीआईडी अब अपनी जांच का दायरा बढ़ाने जा रही है। घोटाले की अब तक की जांच में करीब सौ ऐसी कंपनियों का ब्यौरा सामने आया है जिनके जरिये पैसे का लेन देन दिखाया गया है।

विज्ञापन


ऐसे में अब जांच टीम इन कंपनियों से संपर्क कर इनके अधिकारियों से पूछताछ करने की तैयारी में है। इसके लिए सीआईडी के डीआईजी ने डीजीपी को पत्र लिखकर करीब पचास पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की एक टीम उपलब्ध कराने को पत्र लिखा हैैै।

इस टीम की मदद से सभी कंपनियों की भौतिक जांच व अधिकारियों से बातचीत के बाद जांच की आगे की दिशा तय होनी है। दरअसल, सीआईडी को अब तक की जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे बिल मिले हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित कंपनियों के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह सभी बिल जिन कंपनियों के नाम से जारी हुए हैं उन कंपनियों का कहीं वजूद नजर नहीं आ रहा। फर्जी कंपनियों के नाम पर बिल बनाकर बड़े आर्डर व बड़े लेन देन दिखाए गए।

चूंकि बिल में दर्ज कुछ कंपनियों के नंबर तक गलत हैं, ऐसे में अब सीआइडी टीमें बनाकर अलग-अलग हिस्सों में भेजकर कंपनी दफ्तरों का भौतिक सत्यापन करने जा रही है।

जांच का पर्यवेक्षण कर रहे डीआईजी सीआईडी विनोद कुमार धवन ने डीजीपी सीताराम मरडी को पत्र लिखकर अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग की है। धवन ने बताया कि चूंकि देशभर के कई हिस्सों में जांच होनी है, ऐसे में टीमों की मदद से जांच तेजी से की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें