फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में शादी से पहले युवती का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी से पहले एक युवती का अपहरण कर लिया गया। फिल्मी स्टाइल में आए ये युवक सबके सामने युवती को कार में उठा ले गए। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर के बरठीं कस्बे में सामने आया।
विज्ञापन


यहां दिन-दिहाडे़ एक युवती के अपहरण कर लिया गया। अगवा हुई युवती के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादंसं की धारा 366 के तहत मामला दर्ज कर युवती की तलाश आरंभ कर दी है।

हालांकि, अभी तक युवती और उसे अगवा करने वाले युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों के बाद ही युवती का विवाह भी होने वाला था। विवाह होने से पहले ही उसका अपहरण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में उठाकर ले गए युवक

पुलिस के अनुसार बरठीं कस्बे में शनिवार सुबह घर से निकली 26 वर्षीय युवती को कुछ युवकों ने फिल्मी स्टाइल में अगवा कर दिया। युवती के भाई के अनुसार उसकी बहन किसी काम से सुबह करीव 9.15 बजे बरठीं कस्बे को गई हुई थी।

जैसे ही वह सरगल चौक बरठीं पर पंहुची तो एक कार आई जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे तथा एक युवक जो पहले ही वहां खड़ा था। वहां खड़े युवक ने युवती को जबरन कार में धकेल दिया और कार को तेज गति से भगा दिया।

युवक ने यह भी शक जताया है कि गौरव नाम के एक युवक ने उसकी बहन का अपहरण किया है। वह चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में काम करता है। उधर, एएसपी भूपेंद्र कंवर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। युवती की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें