फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी पर चलती बाइक से कूद गई युवती

Fri, 06 Jun 2014 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा के बैजनाथ उपमंडल की एक युवती से छेड़खानी की कोशिश की गई। यह युवती जिस युवक की मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर के लिए निकली, उसी से इसे छलांग लगानी पड़ी।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने इसकी शिकायत पर एक लड़के के विरुद्ध उससे छेड़खानी करने पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवती की पहचान का है। इसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपी का पता नहीं चल पाया है। युवती के बयान ले लिए गए हैं।
Trending Videos

अपनी मर्जी से बाइक पर बैठी थी युवती

पुलिस में दर्ज शिकायत में युवती ने कहा है कि वीरवार शाम को वह अपने निजी कार्यालय को बंद करने के बाद घर जाने के लिए बाहर निकली तो आरोपी लड़के ने उसे बाइक पर लिफ्ट देने की बात कही।

जान पहचान होने के कारण वह बाइक पर बैठ गई। लड़की का कहना है कि जब वह अपने गंतव्य तक पहुंच गई तो आरोपी ने उसे बाइक से नीचे उतारने के बजाए वाहन को आगे बढ़ा दिया।

यह छेड़खानी भी करने लगा। कुछ आगे जाने पर भी उसने बाइक नहीं रोकी। इससे वह घबरा गई और मोटरसाइकिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन

जख्मी हालत में अस्पताल पहुंची युवती

बाइक से कूदने पर उसके कपडे़ फट गए और बाजू व टांगों पर चोटें आ गईं। यहां किसी तरह जान बचाकर यह घर पहुंची।

बाद में उसे उपचार के लिए उपमंडलीय चिकित्सालय लाया गया। थाना प्रभारी राजिंद्र शर्मा ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश की जा रही है। यह घर से फरार बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें