जांच में पता चला है कि आरोपियों ने कई अन्य लोगों को भी हजारों रुपये का चूना लगाया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गुरप्रीत और यशपाल ने गगरेट थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अंबोटा के पास वीरवार शाम को रास्ते में घूम रहे थे।
इस दौरान बाइक पर तीन युवक आए और उनके पास आकर रुक गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि तीनों ने सीआईए स्टाफ बताकर उन्हें रोक लिया और डराने लगे। उनकी जेबों की तलाशी लेने लगे जिससे वे घबरा गए।
उन्होंनेे बताया कि जांच के दौरान शातिरों ने दोनों की जेब से दो मोबाइल और 13 हजार रुपये नकदी छीन ली और बाइक पर भाग गए। इसके बाद उन्होंने पूरी आपबीती अपने दोस्तों को बताई तो पता चला शातिरों ने अन्य कई छात्रों को भी चूना लगाया है।
इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस को दी। गगरेट थाना के एसएचओ अमरीक सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।