फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लोन में गड़बड़झाला, मैनेजर समेत चार पर केस

Thu, 04 Apr 2019 10:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट/दौलतपुर (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ऊना के के निकटवर्ती जोह गांव में एक व्यक्ति से शातिरों ने दस्तावेजों पर धोखे से हस्ताक्षर करवाकर लोन का पैसा हड़प लिया। बताया जा रहा है कि शातिरों ने गुप-चुप तरीके से लोन की राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा ली।

विज्ञापन


शिकायत मिलने पर पुलिस ने बैंक मैनेजर विपन कुमार समेत रवि कुमार निवासी अंबोटा, ललित कुमार निवासी बड़ोह और काका निवासी सलोह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ठगी का शिकार हुए जोह निवासी केवल कृष्ण ने शिकायत में कहा है कि वर्ष 2018 में चार साथियों ने उसके नाम पर बाकायदा उसके हस्ताक्षर करवाकर केसीसी बैंक दौलतपुर से टिपर के लिए 17.90 लाख रुपये लोन मंजूर करवाया। टिपर के लिए कोटेशन भी पंजाब के होशियारपुर से ली गई।
विज्ञापन


इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। केवल कृष्ण ने बताया कि लोन अप्लाई करने के कुछ समय बाद ही बैंक ने लोन भी मंजूर कर दिया, लेकिन इसका पता बैंक द्वारा मिले नोटिस के बाद पता चला।

नोटिस के बाद केवल कृष्ण ने तुरंत दौलतपुर चौकी पहुंच पुलिस के पास शिकायत दे दी। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें