फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्री में भीषण आग, बाल बाल बचे 35 वर्कर

Sun, 27 Apr 2014 09:43 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर एक स्थित एलकोस इंडस्ट्री में भीषण आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। इस घटना में उद्योग में काम कर रहे 35 कामगार बाल-बाल बचे हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लगी आग पर सात बजे तक काबू पाया गया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। संभावना शार्ट सर्किट की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचे सह आयुक्त मोहन चौहान ने कहा कि आग से नुकसान का आकलन अभी मुश्किल है।

उद्योग का मालिक मुंबई में रहता है। सूचना दी जा चुकी है। उद्योग में करीब 35 कामगार काम करते हैं। घटना के वक्त सभी सुरक्षित निकल आए हैं।

उधर, खबर लिखे जाने तक आसपास स्थित फैक्ट्रियों को खाली करने के निर्देश जारी हो चुके थे। दमकल विभाग के फायर आफिसर हंसराज ने बताया कि बद्दी, सोलन और कालका से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड मंगवाई गई।

फैक्ट्री में काफी मात्रा में रसायन है। लिहाजा आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शाम करीब सवा सात बजे तक भवन सुलग रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें