फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू-टोने के शक पर कालिख पोत वृद्धा को गांव में घुमाने के दो वीडियो वायरल, केस दर्ज

Sat, 09 Nov 2019 08:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सरकाघाट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मुंह पर कालिख पोतकर वृद्धा को गांव में घुमाने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वृद्धा के चेहरे पर कालिख पोतकर देवता के रथ के साथ चलाने का वीडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन


पहले पौने दो मिनट के वीडियो में महिला के मुंह पर कालिख पोतकर जूतों का हार पहनाकर कुछ लोग खींचकर गांव में दौड़ा रहे हैं। दूसरे दो मिनट के वीडियो में महिला के साथ देवरथ और छड़ी है जिसमें कुछ लोग महिला पर दया करने की बात भी कर रहे हैं।

 देव आस्था के नाम पर क्षेत्र की गाहर पंचायत में यह बर्बरतापूर्ण मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां एक बुजुर्ग महिला को जादू टोना करने के आरोप लगाकर देव माहूंनाग के मंदिर में स्वयं को गूर और पुजारी कहने वालों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे गांव में महिला के मुंह पर कालिख पोत गले में जूतों की माला पहनाकर घुमाया है।
विज्ञापन


 इस देवता की मान्यता मंडी जिला के अलावा हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर में भी है। 81 वर्षीय बुजुर्ग पीड़ित महिला उसके परिजनों और पंचायत के लोगों को देवता के नाम का हवाला देकर इस बात को जगजाहिर करने से मना कर दिया था।

लोगों को डराया जा रहा था कि जो कोई भी इस बात को जग जाहिर करेगा, उसे देवता श्राप देंगे। इसी डर से कोई भी आगे नहीं आ रहा था। लेकिन अब किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया है।

महिला और उसके परिजनों को थाने में बुलाकर पूछताछ करके बयान कलमबद्ध कर दिए हैं। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें