फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर बद्दी की कंपनी के संचालक पर केस

Sun, 02 May 2021 11:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बद्दी पुलिस ने इंडो गैस कंपनी के संचालक के खिलाफ ऑक्सीजन की सप्लाई में सरकार के नियमों के तहत कार्य न करने पर मामला दर्ज किया है। ऑक्सीजन गैस की सप्लाई पर निगरानी के लिए बनाई कमेटी ने बीबीएन की सभी ऑक्सीजन गैस कंपनियों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंडो गैस कंपनी के रिकॉर्ड में खामियां मिलीं। आरोप है कि यहां से सरकार के आदेशों के मुताबिक सप्लाई नहीं हो रही।

विज्ञापन


कंपनी संचालक ने अस्पतालों के बजाय अन्य लोगों को सप्लाई कर दी। गैस की कालाबाजारी के चलते कमेटी ने उपायुक्त सोलन केसी चमन को इसकी रिपोर्ट दी। उपायुक्त ने एसपी बद्दी को कंपनी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर बद्दी पुलिस ने इंडो गैस कंपनी के संचालक गुरदीप चंदेल के खिलाफ एपीडेमिक एक्ट तीन, डीएम एक्ट 51, आईपीसी 188 व 336 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी रोहित मालपानी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन

सोलन: बाबा की समाधि बनाने वाले 10 लोगों पर केस

जिले के अर्की में लुटरू महादेव के बाबा की कोरोना से मौत के बाद शव का प्रोटोकाल के तहत संस्कार करने के बजाय उनका समाधि बनाने वाले 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने बाबा के शव को कब्जे में नहीं लिया। इसके बाद एसडीएम ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने समाधि बनाने में लगे 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें