मानव भारती विश्वविद्यालय से जुड़े फर्जी डिग्री मामले की जांच कर रही हिमाचल प्रदेश सीआईडी की टीम ने दिल्ली समेत कई जगह पर एजेंटों की तलाश में दबिश दी। जांच टीम लगातार उन एजेंटों की तलाश में जुटी है, जिनकी मदद से विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री बेचने का काला कारोबार करता था। दरअसल, शिकायत के बाद से लगातार सभी एजेंट गायब हैं। ऐसे में अब जहां भी टीम को एजेंट के होने की सटीक सूचना मिल रही है, वह बिना समय गंवाए दबिश दे रही है। फिलहाल किसी जगह सफलता नहीं मिली है लेकिन सूत्रों का कहना है कि जल्द ही बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है।