पंजाब के उपमंडल नगल के तहत एक गांव की आठ वर्षीय की मासूम बच्ची से 53 वर्ष के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के अभिभावकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
छात्रा तीसरी में पढ़ती है। नंगल थाना में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि बेटी दो वर्ष से गांव में ही एक महिला के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। दो दिन से वह ट्यूशन जाने से इंकार कर रही थी।
ट्यूशन जाने के नाम पर रोने लगती थी। जब बच्ची की बड़ी बहन ने उससे पूछा तो बच्ची ने सब बता दिया। उसने बताया कि जहां वह ट्यूशन पढ़ने जाती है उस महिला का पति ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करता है। बच्ची की बात सुन पूरा परिवार सन रह गया।
पीड़ित परिवार के पक्ष में थाने पहुंचे यूथ क्लब के अध्यक्ष सुखविंद्र सुखी, जसविंद्र कौर, हरजिंदर कौर, संतोष कौर, रणजीत कौर तथा रजिंद्र कौर ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। नंगल थाना प्रभारी पवन चौधरी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।