फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओल्ड बस स्टैंड में भिड़े बसों के ड्राइवर-कंडक्टर, यहां जानिए पूरा मामला

Sun, 08 Apr 2018 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ओल्ड बस स्टैंड में  एचआरटीसी और प्राइवेट बसों के ड्राइवर कंडक्टर फिर आपस में भिड़ गए। ड्राइवर कंडक्टरों की लड़ाई के कारण करीब आधे घंटे ओल्ड बस स्टैंड में बसों की एंट्री बंद रही। 

विज्ञापन


सर्कुलर रोड पर जाम लगने से पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों में सवारियां चढ़ाने और एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ में यह झड़प हुई। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर दिए हैं।
 

Trending Videos

वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी

एचआरटीसी बस चालक राजकुमार ने आरोप लगाया है कि सुबह सवा दस बजे वह ओल्ड बस स्टैंड से आईएसबीटी रूट पर जा रहा था। इससे पहले ओल्ड बस स्टैंड में बस से सवारियां उतारते हुए दो प्राइवेट बसों के ड्राइवर कंडक्टर उसके पास आए और गालियां देनी शुरू कर दी।

प्राइवेट बसों के ड्राइवर कंडक्टर ने उसे बस की सीट से खींचने का प्रयास किया और वर्दी फाड़ दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सरकारी कर्मी के काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
 

एचआरटीसी की ओर से तैनात कर्मी बन रहा विवाद का कारण : अमित

उधर प्राइवेट बस के कंडक्टर गौरव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उसकी बस ओल्ड बस स्टैंड से निकल रही थी तभी एचआरटीसी बस के ड्राइवर ने अपनी बस उसकी बस के सामने खड़ी कर दी और रास्ता रोक दिया। जब एचआरटीसी ड्राइवर को बस हटाने के लिए कहा तो उसने अपने पांच सात साथियों के साथ गालियां दी और मारपीट भी की। 

बसों में सवारियों को चढ़ाने के लिए कंडक्टर होते हैं लेकिन एचआरटीसी ने ओल्ड बस स्टैंड में एक कर्मी सवारियां चढ़ाने के लिए विशेष तौर पर तैनात किया है। यही व्यक्ति विवाद का कारण है। जिला प्रशासन ने ज्वाइंट टाइम टेबल बनाने के आदेश दिए हैं यह स्वागत योग्य कदम है।- अमित चड्ढा, महासचिव, प्राइवेट बस आपरेटर यूनियन
विज्ञापन

ज्वाइंट टाइम टेबल बनाए आरटीओ : प्रभा

ओल्ड बस स्टैंड में आए दिन प्राइवेट और एचआरटीसी बस ड्राइवर कंडक्टरों के झगड़ों की शिकायतों के बाद शनिवार दोपहर बाद जिला प्रशासन ने एचआरटीसी के अधिकारियों, प्राइवेट बस आपरेटर यूनियन के प्रतिनिधियों, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता एडीएम लॉ एंड आर्डर प्रभा राजीव ने की। करीब तीन घंटों तक समस्या के समाधान को लेकर मंथन किया गया। एडीएम ने आदेश दिए कि आए दिन हो रहे इन विवादों का समाधान एचआरटीसी और प्राइवेट आपरेटरों का ज्वाइंट टाइम न होना है।

उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को जल्द से जल्द ज्वाइंट टाइम टेबल तैयार करने के लिखित आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि बसों का टाइम टेबल फिक्स होगा तो बसें अपने पूर्व निर्धारित समय पर चलेंगी।

टाइम टेबल बनने के बाद मनमानी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकेगी। बैठक में एसडीएम शिमला नीरज चांदला और आरएम शिमला देवासेन नेगी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बस आपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें