कबूलपुर में परिवार के सात लोगों की गला रेत कर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने सोनम और उसके प्रेमी नवीन को फांसी और उनका सहयोग करने के आरोपी जसबीर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि 14 सितंबर 2009 को सोनम ने अपने प्रेमी नवीन के साथ मिलकर अपने परिवार के सात लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और पूरे मामले को लूट की वारदात दिखाने का प्रयास किया था।