फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ थाने में शिकायत

Tue, 03 Mar 2020 11:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के चुनावी जनसभा में विवादित नारे को लेकर थाना छोटा शिमला में जीरो एफआईआर दर्ज करवाने का शिकायत पत्र दिया गया है। पुलिस को दी शिकायत तारा माता भवन कसुम्पटी के रहने वाले मोहन जेतली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में रैली के दौरान 27 जनवरी 2020 को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'देश के गद्दारों को' के नारे लगाए।

विज्ञापन


 अनुराग वहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रैली करने पहुंचे थे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत पत्र दिया है। जेतली ने कहा कि नियम के मुताबिक इस मामले में एफआईआर दर्ज होनी है। कोई भी पुलिस स्टेशन किसी को भी जीरो एफआईआर दर्ज करवाने के अधिकार से वंचित नहीं रख सकता। उधर, एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि शिकायत पत्र मिला है लेकिन यह मामला पहले ही माननीय न्यायालय के विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें