बात मीडिया में आते ही अब स्कूल प्रबंधन ने पुलिस व शिक्षा उपनिदेशक के पास शिकायत कर दी है, जबकि सूत्रों की मानें तो शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल प्रबंधन को मामले में खूब खरी खोटी सुनाई है। उपनिदेशक ने स्कूल प्रबंधन को साफ कह दिया कि वह छह दिन तक क्या करते रहे।
उसी दिन की शिकायत पुलिस में जानी चाहिए थी। लेकिन, स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले में की गई लीपापोती पर स्कूल मुखिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस पर विभाग भी कार्रवाई कर सकता है।
शिक्षा विभाग धर्मशाला के उपनिदेशक गुरदेव सिंह ने कहा कि स्कूल ने उनके पास बुधवार को शिकायत दी है। जबकि स्कूल प्रधानाचार्य को पहले ही दिन पुलिस में शिकायत करवानी चाहिए थी। कहा कि वह खुद वीरवार को स्कूल का दौरा कर मामले की जांच करेंगे।