फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांडव वेब सीरीज के खिलाफ हिमाचल के चंबा में शिकायत

Thu, 21 Jan 2021 10:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
शिकायत(सांकेतिक)
विज्ञापन

तांडव वेब सीरीज के पहले एपिसोड से हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। शहर से संबंध रखने वाली एडवोकेट भावना मल्होत्रा ने पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। एडवोकेट भावना ने प्रेस बयान में कहा कि 16 जनवरी को वेब सीरीज तांडव के रिलीज होने के बाद पाया कि प्रथम एपिसोड में 15:14 मिनट पर हिंदू देवी-देवताओं को बेहद विद्रूप ढंग से रूप धारण कर धर्म से जोड़ा गया और अमर्यादित तरीके से देवी-देवताओं को बोलते दिखाया गया।

विज्ञापन


इसमें अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है। जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आघात पहुंचाने वाला है। इसी सीरीज में 19:42 मिनट पर जातिगत विद्वेष फैलाने वाला संवाद भी है, जिसे भी डिलीट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वेब ऐपिसोड में जातियों को छोटा व बड़ा दिखाया गया है। उक्त वेब सीरीज के निर्माता का यह कृत्य धार्मिक एवं जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंच रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस वेब वीडियो के निर्माता सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें