लॉटरी के चक्कर में एक व्यक्ति ने साढ़े छह हजार रुपये गवां दिए। मोबाइल फोन पर आए एसएमएस का सही जवाब देने वाले पहले विजेता को एक कार और अन्य नौ विजेताओं को मोटर बाइक का इनाम रखा गया था।
सही जवाब देने के बाद एक फर्जी बैंक अधिकारी ने व्यक्ति को कॉल कर दस्ताबेज संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने को साढ़े छह हजार रुपये बैंक खाता में जमा करवा लिए। इसके बाद दोबारा रुपयों की मांग की तो संबंधित व्यक्ति ने मना कर दिया।
अब संबंधित अधिकारी कॉल नहीं उठा रहा है। ऐसे में व्यक्ति ठगी को ठगी का एहसास हुआ। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है।। नवीन कुमार निवासी कोट को वीरवार को मोबाइल पर एसएमएस आया। इसमें प्रतियोगी प्रश्र पूछा गया।
सही जवाब देने वाले पहले प्रतिभागी को एक कार और अन्य नौ प्रतिभागियों को मोटर बाइक देने का ऑफर था। इसके चलते नवीन ने प्रश्र का सही जवाब एसएमएस कर दिया। इसके बाद उसे एक कॉल आया। कॉलर ने स्वयं को एक निजी कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि उसे तीसरा पुरदस्कार मोटरबाइक निकली है। मोटर बाइक नवीन तक पहुंचाने के लिए दस्ताबेज संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
इसके लिए उसने साढ़े छह हजार रुपये बैंक में जमा करवाने को कहा। नवीन ने पैसे बैंक में जमा करवा दिए। इसके बाद नवीन को और रुपये जमा करवाने को कॉल आया, लेकिन उसने पैसे जमा करवाने से मना कर दिया। अब संबंधित कंपनी अधिकारी कॉल नहीं उठा रहा है।
ऐसे में नवीन को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस के पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।