फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते से लापता कंपनी मैनेजर की सिर कटी लाश मिली

Tue, 20 Feb 2018 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरात्रि के दिन से लापता चल रहे अल्ट्राटेक (जेपी) सीमेंट कंपनी के अकाउंट मैनेजर की सिर कटी लाश मिली है। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। उनके हाथ की अंगुलियां भी गायब हैं। रविवार शाम को बिलासपुर एवं सोलन की सीमा पर दाड़लाघाट के पास भेड़-बकरियां चरा रहे गद्दी समुदाय के लोगों ने जंगल में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सोमवार को शिमला से फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को जुटाया। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। शिवरात्रि वाले दिन बिहार के रहने वाले अल्ट्राटेक कंपनी के मैनेजर अवधेश शाही अकेले ही दोपहर दो बजे मांगल के कठपौल टिब्बा मंदिर में माथा टेकने गए थे।

पुलिस को दी शिकायत में अवधेश की पत्नी ने बताया कि शाम सात बजे उनके पति का फोन आया और कहा कि वह मंदिर से घर के लिए निकल चुके हैं। साथ लगते एक टैंक के पास पहुंच गए हैं। रात नौ बजे तक जब अवधेश घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने फोन किया। मोबाइल नॉट रीचएबल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से भी नहीं मिली सफलता

अवधेश के बेटे ने कंपनी के कर्मचारी लेकर मंदिर मार्ग में ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने अवधेश के लापता होने की सूचना बागा थाना में दी।

पुलिस एक सप्ताह से जंगल और आसपास के क्षेत्र का चप्पा-चप्पा छान रही थी। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।

बागा चौकी के प्रभारी देशराज गुलेरिया ने लापता मैनेजर की सिर कटी लाश बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में धाराएं जोड़ी जाएंगी। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। 

ड्रोन से भी नहीं मिली सफलता
लापता कर्मचारी को ढूंढने के लिए पुलिस ने ड्रोन की भी मदद ली। दो दिन तक पूरे क्षेत्र की तलाशी ली गई। रविवार रात को यहां बकरियां चराने वालों ने सिर कटी लाश की सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें