बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना के तहत आने वाले कोठी पंचायत के एक गांव में पुलिस ने नकली बीड़ी बेचने के मामले में छापेमारी की है। मौके पर से पुलिस को एक कमरे में ब्रांडेड बीडी के नाम पर नकली बीड़ी बरामद हुई है।
पुलिस की कार्रवाई देर रात तक भी जारी रही। पकड़ी गई बीड़ी की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को किसी ने शिकायत दी थी कि यहां पर एक व्यक्ति नामी कंपनी की बीड़ी के नाम पर नकली बीड़ी का व्यापार करता है।
जिस पर पुलिस ने शनिवार देर शाम छापेमारी की। पुलिस ने जब आरोपी के घर से छापेमारी की तो उसके एक कमरे में काफी संख्या में बीड़ी मिली। जबकि अन्य दो कमरों पी पुलिस ने अभी भी जांच नहीं की थी। जिस व्यक्ति के घर पर पुलिस ने दबिश दी है, उसका अभी तक एक ही गोदाम खोला गया है।
डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाही की है। पुलिस ने एक ही गोदाम में रखी बीड़ी की छानबीन की ओर दो कमरों में और भी बीड़ी हो सकती हैं।