फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में लुढ़की बस और बाइक, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी जिले के कीपड़-मझवाड़ रोड पर एचआरटीसी बस और बाइक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बस मंडी की ओर आ रहा थी। कीपड़ के पास जोगणी माता मंदिर से करीब दो किलोमीटर आगे तंग मोड़ पर पास देते समय दोनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

इसमें बाइक पर सवार दोनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस में सवार एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा। बस चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।
विज्ञापन

सुबह 10:40 पर हुआ हादसा

दुर्घटना मझवाड़-कीपड़ वाया दूदर मंडी मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 10:40 बजे हुई। एचआरटीसी की बस नंबर एचपी 65-7504 तय समय पर ठीक नौ बजे अपने रूट पर निकली।

लेकिन बीच रास्ते में तंग मोड़ पर बाइक को पास देते वक्त दोनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। पहले बाइक सड़क से नीचे जा गिरी। इसके बाद बस करीब डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में लुढ़क गई।

दुर्घटना के समय बस में चालक-परिचालक समेत कुल दस लोग सवार थे। इसमें से अस्पताल में एक यात्री ने दम तोड़ा। घायल नौ लोगों में से बस चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में बाइक पर सवार एक पंचायत सहायक भी शामिल है।
विज्ञापन

मृतकों और घायलों की सूची

हादसे में हरीश कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी ब्राधीवीर पंचायत सचिव भ्रौण (मृतक), जगत राम पुत्र नारायण निवासी बड़ोग दूदर (मृतक) और परस राम पुत्र बली राम (74) निवासी कीपड़ (मृतक बस यात्री) की मौत हो गई है।

वहीं, सुंदर लाल (62) पुत्र नंद लाल निवासी कीपड़, खीमी देवी (42) पत्नी कंवर सिंह निवासी निहालग, शिवानी (12) पुत्री शेर सिंह निवासी निहालग, साहिल (12) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी कलड़याल, निखिल (14) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी कलड़याल, ललित कुमार (26) पुत्र चेत सिंह निवासी कीपड़, ललित कुमार (20) पुत्र चमन निवासी निहालग, मान सिंह (57 चालक) पुत्र प्रेम सिंह निवासी दूदर, मोहन लाल (47 परिचालक) पुत्र चेत राम निवासी गयूहला घायल हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें