फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अफसर के घर दिनदहाड़े चोरी

Sat, 18 Apr 2015 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में तैनात बीडीओ के कंडाघाट स्थित घर में शातिर चोरों ने दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर नकदी के अलावा सोने चांदी के आभूषण व एक हीरे की अंगूठी समेत जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


वारदात के वक्त घर में कोई नहीं था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिस वक्त यह वारदात हुई उस वक्त घर वाले काम में के सिलसिले में बैंक तक गए थे। जब वापस पहुंचे तो घर का ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। तुरंत इसकी सूचना आस पड़ोस में और पुलिस को दी गई।

चोर ने घर में रखी हजारों की नकदी व करीब एक लाख के आभूषणों को गायब कर दिया है। जिसमें सोने के रिंग्स, डायमंड की अंगूठी, चांदी की पंजेब व अन्य जरूरी कागजात थे।  पूछताछ में पुलिस ने पाया है कि कोई 25-26 वर्ष का युवक घर का पता पूछ रहा था। जिसके बाद वह नहीं दिखा। पुलिस को अंदेशा है कि इसी युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। आसपास पुलिस शातिरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन


कंडाघाट समेत जिला सोलन चोरों के निशाने पर है। मंदिरों और रिहायशी मकानों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने एक माह में मंदिर में चोरी की चौथी वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा रिहायशी मकानों और वाहनों की चोरी की करीब आधा दर्जन वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें