फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लाखों की नकदी और गहने चोरी

Fri, 20 Mar 2015 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत प्रधान शिलाई के घर से चोर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने मौका पर जाकर साक्ष्य जुटाए। एएसपी सिरमौर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते वीरवार रात्रि को प्रधान रमेश नेगी के घर में उस समय रात को चोरी हुई जब परिवार के अन्य सदस्य ऊपरी मंजिल में सोए हुए थे जबकि स्वयं प्रधान रमेश नेगी व उसकी पत्नी किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। परिवार के सदस्यों को रात में जब चोरी होने की भनक तब लगी जब एक बच्चा रोया।

जब परिवार के सदस्य जागे तो देखा कि घर की सभी लाइटें जली हुर्ह थीं। उन्होंने देखा कि प्रधान रमेश नेगी का कमरा खुला था एवं कमरे का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। गहने व नकदी वाली अलमारी भी खुली पड़ी थी। परिजनों ने पहले रमेश नेगी को मामले की फोन पर सूचना दी। रमेश नेगी ने तुरंत मामले की सूचना फोन पर शिलाई पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची तथा छानबीन में जुट गई। पुलिस के अनुसार साढ़े छह लाख रुपये नकदी के अलावा सोने का मंगल सूत्र, हार, झुमके, लटकन, चांदी के गहने, पायल छह जोड़े, बालियां, सुइयां, चांदी के दो सिक्के एवं एक 24 इंच की एलसीडी को चोर उड़ा ले गए हैं।

हैरानी इस बात की है कि गांव के बीचोंबीच रिहायशी मकान से चोरों ने आखिर कैसे पूरा सामान आराम से चुरा लिया। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डीएसपी पांवटा को मौका पर कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें