जब तक भाई मौके पर पहुंचा, तब तक आरोपी तेजिंद्र उसकी हत्या करके वहां से भाग निकला। भाई ने हालांकि भूपेंद्र को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
भाई ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आरोपी तेजिंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा लिया है और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - चमन लाल, डीएसपी नालागढ़