फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत

Thu, 31 Jul 2014 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर बड़सर के मुख्य बाजार मैहरे में बाइक पर सवार एक महिला को अचानक चक्कर आ गया। इस कारण वह बाइक से गिर गई और सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला की पहचान सुनीता देवी पत्नी कुलदीप चंद गांव बढ़नी, बड़सर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुनीता देवी अपने बेटे के साथ बाइक पर मैहरे बाजार आई थी।

बाइक पर घर जा रहे थे, तभी सुनीता को चक्कर आया और वह बाइक से गिर गई। इससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी। स्थानीय दुकानदारों और बेटे ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोई शिकायत नहीं होने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बड़सर थाना के एसएचओ शशिपाल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान ले लिए हैं तथा शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।ं
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें