फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटोली कॉलेज के बाहर मारपीट, युवक लहूलुहान

Tue, 08 Jul 2014 08:22 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना संतोषगढ़ क्षेत्र के भटोली कालेज में प्राचार्य के कार्यालय के बाहर आउटसाइडर और छात्रों में भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते आधा दर्जनों युवकों ने एक-दूसरे पर लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक के हाथ में कांच लगने से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि बाहरी युवक किसी की एडमिशन करवाने के सिलसिले से कालेज आया हुआ और इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर अचानक कालेज में बाहरी युवक के साथ कालेज छात्रों में किसी बात को लेकर मामूली सी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते नौबत झगड़े तक जा पहुंची।
विज्ञापन


मारपीट को देखकर कालेज में भारी भीड़ एकत्रित हो गई। चौकी प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, लेकिन दोनो गुटों में आपसी समझौता हो जाने के मामला दर्ज नहीं हुआ है।

उधर कालेज प्राचार्य केके शर्मा ने बताया कि कालेज में आउटसाइडर के प्रवेश पर पूर्णत: रोक लगाई गई है। यदि कोई आउटसाइडर पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें