फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान ने बैरक में साथी को गोलियों से भूना

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के एक जवान ने वीरवार रात को बैरक में अपने साथी पर सर्विस राइफल से ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। इसमें जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान के हाथ, पेट और कंधे पर गोलियां लगीं हैं।
विज्ञापन


दोनों हिमाचल के हमीरपुर निवासी और सेना की 62 कैवेलरी यूनिट में तैनात थे। उधर, थाना कैंट पुलिस ने सूबेदार बलविंदर सिंह के बयानों पर आरोपी जवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

उधर, सेना के प्रवक्ता नरेश विग ने बताया कि इस मामले में कोर्ट ऑफ इन्कवायरी के आदेश हो गए हैं। दोनों जवानों के बीच क्या विवाद था, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

पुलिस को दिए बयान में सूबेदार बलविंदर सिंह (मौजूदा 62 कैवेलरी केयर ऑफ 56एपीओ-सी) ने बताया कि जवानों की शाम की गिनती से फ्री होने के बाद अपने साथी प्यारा चंद पुत्र चिन्नी राम निवासी हमीरपुर, हिमाचल के साथ सोने के लिए बैरक में चले गए।

इतने में आरोपी एलडी नरिंदर सिंह वासी हमीरपुर अपनी सर्विस राइफल इन्सास लेकर बैरक में आ गया। आते ही उसने प्यारा चंद पर राइफल से ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। कुछ गोलियां प्यारा चंद के दाएं हाथ, दाएं कंधे और पेट के पास लगीं।

जवानों की मदद से उसे मिलिट्री अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी एलडी नरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें