फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से तंग आकर सेना के जवान ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 25 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली मनाने छुट्टी लेकर घर आए डोगरा रेजिमेंट के जवान ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सिक्किम में तैनात चुक्कू पंचायत के डंगसाली गांव के अनिल कुमार (24) एक सप्ताह पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। 
विज्ञापन


रविवार रात अनिल ने परिजनों के साथ डिनर किया और सोने चला गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने अंदर से दरवाजा बंद पाया। युवक के पिता भीम सिंह ने दरवाजे को तोड़ा तो अनिल फंदे से लटका हुआ था। 
Trending Videos
विज्ञापन

परिजन बोले- पत्नी से थी अनबन, हिमाचल पुलिस में तैनात है पत्नी

पधर पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। अनिल के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। परिजनों ने अनिल के किसी प्रकार की मानसिक परेशानी से इनकार किया। बयान दिया है कि अनिल की अपनी पत्नी के साथ अनबन थी। 

अनिल की पत्नी हिमाचल पुलिस में सेवारत है, जो आजकल मंडी में है। वह मंडी में ही क्वार्टर लेकर रहती है। इनकी पौने दो साल की एक बेटी भी है। अनिल के पिता आर्मी से सूबेदार रिटायर हैं जबकि बड़ा भाई भी आर्मी में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें