फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में पत्नी पर किया दराटी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना अंब के तहत नंदपुर इलाके में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर दराटी से हमला कर दिया। बीती रात हुई इस घटना में महिला की बाईं बाजू और दाईं टांग पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


महिला ने अपने पति के खिलाफ अंब थाना में अरजी दायर की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 324 और 506 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। ऊना जिले में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। हर रोज महिलाओं के साथ मारपीट, धमकी, छीनाझपटी, चेन स्नैचिंग की वारदातों से संबंधित मामले पुलिस के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

शोर मचाकर महिला ने बचाई जान

पुलिस के अनुसार रविवार को थाना पहुंचकर नंदपुर की महिला ने अपने पति जीत कु मार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बीती रात करीब 11 बजे उसका पति शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।

घर आकर पहले तो गाली-गलौज करने लगा और बाद में दराटी से अपनी पत्नी पर हमला किया। वारदात में महिला के बाएं हाथ और दाहिनी टांग पर चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी घर से भाग गया।

आरोपी ने धमकी दी कि उसे जान से मार देगा। डीएसपी अंब सागर चंद्र ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें