फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: सुअर समझकर मासूम पर ही चला डाली गोली

Sun, 15 Feb 2015 08:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिला में गोली लगने से हुई 10 वर्षीय मासूम बच्चे मोनू पुत्र प्यार चंद की मौत के मामले में पुलिस ने रजेहड़ (रामपुर) निवासी गगन कटोच को गिरफ्तार कर लिया है। गगन कटोच आर्मी से सेवानिवृत्त है। वह गांव में ही निजी कार्य करता है।
विज्ञापन


पुलिस ने गगन कटोच को न्याययिक दंड अधिकारी प्रथम श्रेणी बैजनाथ के न्यायलय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

पुलिस को दिए बयान में गगन कटोच ने कहा कि उसने सुअर समझकर गोली चलाई थी और गलती से गोली बच्चे को लग गई।

घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने गांव के आधा दर्जन लोगों को शक के आधार पर थाने में तलब किया था और सख्ती से पूछताछ की। शुक्रवार देर रात को आरोपी गगन ने उसकी बंदूक से गोली चलने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


वीरवार देर शाम पौने छह बजे रजेहड़ गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी और उसके उपरांत वीरवार देर शाम को पुलिस दल ने एसएचओ दुनी चंद की अगुवाई में घटनास्थल का दौरा किया था।
विज्ञापन

बच्‍चे को समझा सुअर और मार डाली गोली

पुलिस को दिए बयान में गगन कटोच ने कहा कि उसने सुअर समझकर गोली चलाई थी और गलती से गोली बच्चे को लग गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय मोनू अपने पिता प्यार चंद के साथ जंगल में लकड़ियां लेने गया हुआ था। घटना के समय प्यार चंद मृतक मोनू से कुछ दूरी पर आगे चल रहा था कि अचानक गोली चलने की आवाज सुन कर वापस घटनास्थल पर आ गया।

डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि मामले में रजेहड़ निवासी गगन कटोच को हिरासत में लिया गया है और न्यायलय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें