फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के नाम पर युवाओं से पैसे लेने का आरोपी छह दिन की रिमांड पर

Fri, 07 Feb 2020 08:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सेना में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं से पैसे ऐंठने का आरोपी शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को छह दिन की विजिलेंस रिमांड पर भेजा है। आरोपी से पूछताछ के दौरान कई खुलासे हो सकते हैं। आरोपी की सेना व मिलिट्री हॉस्पिटल के कर्मचारियों से क्या सांठगांठ है, विजिलेंस इसकी भी जांच कर रही है। ऊना विजिलेंस टीम ने वीरवार को एएसपी सागर चंद्र की अगुवाई में बद्दी के पास हरियाणा के मडावाला में फौज में भर्ती करवाने के लिए पैसे लेने के आरोप में गुरतेज (25) पुत्र जसमेर सिंह तहसील असंध, जिला करनाल, हरियाणा को एक लाख 25 हजार रुपये लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी युवाओं को झांसे में लेकर मेडिकल में पास कराने की एवज में 50 हजार रुपये प्रति अभ्यर्थी लेता था।

विज्ञापन


विजिलेंस ने बीते 22 जनवरी को ऊना में सेना भर्ती के दौरान एक एफआईआर दर्ज की थी कि हरियाणा के कुछ लोग भर्ती के अभ्यर्थियों से यह कहकर पैसे मांग रहे हैं कि उनकी सेना के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ सांठगांठ है। वह जालंधर में होने वाले मेडिकल में उन्हें पास करवा देंगे। वीरवार को गिरफ्तार आरोपी मेडिकल में पास करवाने के लिए 50000 प्रति अभ्यर्थी मांगता था। उसे युवाओं ने 25000 एडवांस दे दिया था तथा बचे हुए 1 लाख 25000 रुपये लेने के लिए शिकायतकर्ता को बद्दी से आगे हरियाणा में बुलाया था। विजिलेंस के एडिशनल एसपी सागर चंदर ने बताया कि आरोपी युवक को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को छह दिन की रिमांड पर भेजा है। 

विज्ञापन

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: छह न्यायिक हिरासत में, दो को मिली पुलिस रिमांड

वहीं, पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में गिरफ्तार आठ पुलिस कर्मियों में से छह को न्यायिक हिरासत में और दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने गिरफ्तार पुलिस कर्मियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत और पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। भवारना में गिरफ्तार सभी छह पुलिस कर्मी न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। पालमपुर में गिरफ्तार दो आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से उनकी लिखावट के नमूने भी लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। शुक्रवार को पुलिस थाना भवारना में गिरफ्तार रिकी चौधरी, संपत, रवि कुमार, मंजीत, मुकेश व अमरजीत को न्यायिक हिरासत में भेजा है, पालमपुर थाना में गिरफ्तार संदीप व विनोद को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस रिमांड पर चल रहे दो आरोपियों से और खुलासे हो सकते हैं। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें