फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की खातिर छोटे भाई पर ही चला दिया दराट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में एक शख्स ने अपने भाई पर ही दराट से हमला बोल दिया। बाली कोटी पंचायत के गांव मोहराड़ में हुई इस घटना से पूरा गांव शर्मसार है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो भाइयों में आपसी खूनी झड़प के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई की गर्दन पर दराट से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल बलबीर सिंह (32) को नाहन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर अवस्था में पीजीआई रेफर कर दिया।

वहीं, आरोपी भाई फरार हो गया है। पुलिस ने घटना पर मामला दर्ज कर आरोपी भीम सिंह की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

पत्नियों के बीच झगड़े के बाद किया हमला

पुलिस के अनुसार शनिवार रात भीम सिंह और उसके भाई बलबीर सिंह की पत्नियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पत्नियों को झगड़ता देख दोनों भाइयों के बीच पहले बहस हुई। बाद में मारपीट हो गई।

पत्नी का बचाव करते हुए बड़े भाई भीम सिंह ने अपने छोटे भाई बलबीर सिंह की गर्दन पर तेज धारदार दराट से वार कर दिया। बाद में मौके से फरार हो गया।

उधर शिलाई थाना प्रभारी मोहर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी भीम सिंह के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें