फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों के इकलौते नाबालिग भाई ने किया आत्मदाह

Sun, 20 Jan 2019 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़के ने घर के कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मदाह के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक 11वीं में पढ़ता था और दो बहनों का इकलौता भाई था। 

विज्ञापन


शुक्रवार को स्कूल की फेयरवेल पार्टी के बाद वह शनिवार को घर पर ही था। उसके पिता एलआईसी में हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। शनिवार सुबह पिता काम पर चले गए।

दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसियों ने घर की ऊपरी मंजिल की खिड़की से धुआं निकलता देखा तो उसकी मां को सूचना दी। मां ने कमरे में जाकर देखा तो लड़के की जलने से मौत हो चुकी था।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और मामला दर्जकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह का कहना है कि आत्मदाह के कारणों का पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें