शिमला। चक्कर में सड़क किनारे पार्क की गई मोटरसाइकिल को शातिर उड़ा कर ले गए। थाना बालूगंज में दी शिकायत के मुताबिक शिकायतकर्ता रोहन ठाकुर ने बताया कि एक नवंबर को उसने एचपी 22 डी 1585 नंबर की मोटरसाइकिल चक्कर में सड़क किनारे पार्क की थी। उन्होंने कहा कि जब वह मोटरसाइकिल लेने आए तो वहां से बाइक गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।