फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से दो गाड़ियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से रात को दो गाड़ियां चोरी
विज्ञापन

बालूगंज और छोटा शिमला में मामले दर्ज
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बना रहे शातिर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में गाड़ी चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। दो दिन के भीतर शहर के दो अलग-अलग थानों में वाहन चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें एक गाड़ी रेलवे स्टेशन जबकि दूसरी साईं भवन जुन्गा रोड से चारी की गई है। शातिर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बना रहे हैं। थाना बालूगंज में 23 मार्च को दर्ज गाड़ी चोरी के मामले में शिकायतकर्ता जय चंद नेगी का कहना है कि उसने 18 मार्च को रेलवे स्टेशन के पास पारसू कुटीर के समीप अपनी कार खड़ी की थी। 21 मार्च को जब वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि गाड़ी वहां नहीं थी। आसपास के इलाकों में जाकर तलाश भी की लेकिन गाड़ी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल, बालूगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, थाना छोटा शिमला के तहत भी गाड़ी चोरी का मामला दर्ज किया गया है। वाहन मालिक लायक राम का कहना है कि 21 मार्च को जुन्गा रोड पर साईं भवन के समीप पिकअप गाड़ी खड़ी की थी। 22 मार्च को जब वह वहां गया तो गाड़ी गायब थी। इसके बाद गाड़ी की तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना छोटा शिमला में गाड़ी चोरी की शिकायत दे दी। छोटा शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें