फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की लॉटरी जीतने का झांसा देकर ठग लिए 65 हजार, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 11 Oct 2019 07:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति से 25 लाख की लॉटरी जीतने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 65 हजार रुपये शातिर ने ठग लिए। शिकायतकर्ता ने धोखाधड़ी का मामला बद्दी थाना पुलिस में दर्ज करवाया है। शातिर ने खुद को एसबीआई का मैनेजर बताकर व्हाट्सऐप पर कॉल किया और लॉटरी के पैसे लेने के लिए फीस, बैंक चार्जिज मांगे, जो शिकायतकर्ता ने जमा करवा दिए। इसके बाद न तो उसे लॉटरी के पैसे मिले और न ही अपने जमा किए पैसे। 

विज्ञापन


पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में प्रताप सिंह पुत्र कर्ण सिंह निवासी गांव नाडा साहिब जिला पंचकूला हरियाणा ने बताया कि इसे व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा गया कि कौन बनेगा करोड़पति से उसे 25 लाख की लॉटरी लगी है। इसी दिन उसे कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने अपना नाम अजय शास्त्री एसबीआई मैनेजर बताया और उससे कहा कि जीती हुई लॉटरी के पैसे लेने के लिए फीस व बैंक चार्ज देने होंगे और उसे एक अकाउंट नंबर दिया, जिसमें उसे पैसे डालने को कहा गया। इस पर इसने दिए गए खाता नंबर पर 28 हजार, 20 हजार व 16 हजार रुपये की राशि जमा करवाई। 

पुलिस की अपील-ऐसे संदेशों से सावधान
एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लोग ऐसे किसी भी संदेशों के बहकावे में न आएं। पहले उसके बारे में जांच कर लें और यदि कोई उन्हें फेक मैसेज भेजता है और ठगी होने का अंदेशा है तो पैसे जमा न करें। इस बारे में पुलिस को भी सूचित करें, ताकि समय रहते ऐसे ठगों व धोखेबाजों पर शिकंजा कसा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें