फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढेरी नाला के पास मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिमला। थाना न्यू शिमला के तहत बड़ागांव के पास गढेरी नाले में एक पुलिया के नीचे से अज्ञात शव मिला है। स्थानीय ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। ग्रामीण किसी अन्य शव को जलाने के लिए जब वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस के नीचे किसी को गिरा देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष हो सकती है। इसने लाल रंग की कमीज और नीले रंग की जींस पहनी हुई थी। मृतक की जेब से पुलिस को सौ और दो सौ के नोट और एक मोबाइल फोन मिला है लेकिन मोबाइल के पानी में भीग जाने से यह चालू हालत में नहीं। डीएसपी मुख्यालय प्रमोद शुक्ला ने माना कि अज्ञात शव मिला है, इसके पहनावे और शक्ल से यह प्रवासी मजदूर प्रतीत हो रहा है। मौके पर झाड़ियों से किसी के नीचे गिरने के निशान पाए गए है, वहीं मृतक के शरीर पर कोई चोट आदि के निशान नहीं पाए गए हैं। इससे लग रहा है कि यह गिरकर मरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें