दूसरी शादी करने में फंसा सिपाही
रामपुर। पत्नी से धोखाधड़ी करके दूसरी शादी करने के मामले में कोर्ट के आदेश रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद एक मुहल्ला निवासी एक महिला का कहना है कि करीब 14 साल पहले उसका निकाह थाना छजलैट के एक गांव निवासी सिपाही निशाउद्दीन से हुआ था। शादी के कुछ समय के बाद से ही वह उसको परेशान किया करता था। साथ ही उसने बिना बताए दूसरी शादी में कर ली थी। काफी परेशान हो जाने के बाद उसने इस मामले कह शिकायत पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में उसने इस मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने मामला संज्ञान में नहीं लिया। बाद में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी सिपाही इस समय शाहबाद थाने में तैनात है।