फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम को दोगुना करने के नाम पर रिटायर्ड डॉक्टर से 58.46 लाख ठगे

Wed, 05 Dec 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 साल में पैसा डबल करवाने और आजीवन पेंशन लगाने का झांसा देकर एक आयुर्वेदिक चिकित्सक से शातिरों ने 58.46 लाख की ठगी कर डाली है। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग का है। शातिरों में एक किसी नामी कंपनी का सीए बताकर एक स्कीम का प्रलोभन देकर चिकित्सक से पैसे ऐंठता रहा। लेकिन जब ठगी का अहसास चिकित्सक को हुआ तो काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


उसने अपने और परिवार की जमा पूंजी कथित स्कीम में इनवेस्ट कर दी थी। मामले की शिकायत करने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसकी पुष्टि डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। रकम काफी बड़ी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच करेगी। जांच में तस्वीर साफ होगी कि असल में कितने की ठगी हुई है।

विज्ञापन

बैंक अकाऊंट को भी पुलिस जांच रही है। पुलिस ने फेक काल और पैसा डबल करने के झांसे में लोगों को ना आने की अपील की है। अब तक खाते में जमा करवाए  58 लाख 46 हजार 700 शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार पुत्र गोविंद गांव बरल तहसील करसोग का कहना है कि कुछ समय पहले किसी एफजीआई कंपनी के चार्टड अकाउंटेंट का फोन आया।

जिसमे 6 वर्ष में पैसा डबल करने की योजना बताई। साथ में आजीवन पेंशन लगाने का भी झांसा दिया। शातिरों के झांसे में आकर व्यक्ति ने पहली किश्त 4 लाख रुपये जमा करवा दिए। उसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। शिकायतकर्ता के मुताबिक अब तक शातिरों के खाते में आनलाइन 58 लाख 46 हजार 700 रुपए जमा करवा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें