फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाई प्रतिबंधित कफ सिरप की तीन शीशियों के साथ काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नेरवा/रोहड़ू। नेरवा पुलिस ने दो सगे भाइयों को प्रतिबंधित कफ सिरप की तीन शीशियों के साथ हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नेरवा-पांवटा मार्ग पर शामठा कैंची पर एसएचओ नेरवा कुलवंत कंवर की अगुवाई में नाका लगाया था। वहीं वाहनों की चेकिंग की जा रही थ। इस दौरान उत्तराखंड से तरशाणु जा रही कार संख्या एचपी 03 डी 1194 को चेकिंग के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर डैश बोर्ड से प्रतिबंधित चोको ब्रांड की कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप की तीन शीशियां बरामद की गई। कार में बैठे शमशाद अली व अब्दुल वारी दोनों पुत्र लियाकत अली गांव तरशाणु तहसील नेरवा जिला शिमला प्रतिबंधित दवा से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। दोनों भाइयों के खिलाफ नेरवा थाने में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह प्रतिबंधित दवाएं उन्होंने कहां से लाई थी व कहीं इन लोगों के नशे के धंधे से कोई तार तो नहीं जुड़े हुए हैं। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें