फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिसिन ओपीडी बाहर मरीज के तीन हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। आईजीएमसी में मरीजों के साथ चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शनिवार को भी अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में एक व्यक्ति की जेब से चोर ने तीन हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है। चोरी की घटना होने के बाद व्यक्ति ने इसकी शिकायत आईजीएमसी स्थित पुलिस पिकिट में भी की है। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम ओपीडी पहुंची और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोर को पहचानने की कोशिश भी कर रही थी।
विज्ञापन

घटना सुबह साढ़े नौ से पौने दस बजे के करीब है। मूल रुप से हमीरपुर के रहने वाले व्यक्ति रूटीन चेकअप करवाने के लिए मेडिसिन ओपीडी आए थे। इस बीच वह ओपीडी के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। भारी भीड़ के कारण ओपीडी में खड़े शातिर चोर ने उनकी जेब से पैसे निकाल लिए और नौ दो ग्यारह हो गया। उधर, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि इस तरह की सूचना उन्हें मिली है। वहीं अब पुलिस से भी आग्रह किया गया है कि ओपीडी में गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें