फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्याणा में पिकअप लुढ़की, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
थाना ढली के तहत चम्याणा हाउसिंग बोर्ड कालोनी के समीप एक पिकअप के खाई में लुढ़कने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। शुक्रवार देर रात हुए हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। दोनों युवक बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि चम्याणा हाउसिंग बोर्ड के पास एक गाड़ी खाई में गिर गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी में सवार तीनों युवकों को निकाला। एक युवक विक्रम सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी खनोला समरकोट, रोहड़ू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायलों नवल किशोर पुत्र उदय सिंह राणा गांव तेगला, डाकघर खशधार, चिड़गांव, रोहड़ू और बृजेश ठाकुर पुत्र दलीप राणा निवासी खकरोला रामपुर को तुरंत आईजीएमसी पहुंचाया गया। घायलों का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। घायल हादसे को लेकर कोई भी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया गया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घायलों के परिजन भी सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच गए थे। इन दोनों घायलों के बयान देने की स्थिति में आने के बाद ही हादसे को लेकर पूरी जानकारी जुटाई जा सकेगी। उसने बाद ही हादसे की असल वजह मालूम हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें