फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवनगर में फंदे पर झूलता मिला वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। टुटू के शिवनगर में रिहायशी भवन में पंखे के हुक पर वकील का शव झूलता हुआ मिला। वकील की शिनाख्त 34 साल के विकास शर्मा पुत्र मोहन दत्त शर्मा के तौर पर हुई है। यह मूल रूप से सोलन जिले के कसौली का रहने वाला था। वकालत की डिग्री हासिल करने के बाद वह जिला अदालत में प्रेक्टिस कर रहा था। पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। शुरूआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला ही मान कर चल रही है। वकील के मोबाइल की कॉल डिटेल को भी पुलिस खंगालेगी। इसी से मामले से जुड़ी कुछ कड़ियां मिलने की पुलिस उम्मीद जता रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विकास शर्मा रोज की तरह अदालत गया और बुधवार शाम को घर लौट गए। उनके साथियों ने बताया कि विकास ऐसे किसी तनाव में भी नहीं लग रहा था। वीरवार सुबह दूध वाला दरवाजे पर पहुंचा लेकिन जब भीतर से कोई जवाब नहीं आया तो दूध वाले ने पड़ोसियों को बताया। इसी बीच पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पाया कि दरवाजा भीतर से बंद है इसलिए गैलरी के रास्ते एक व्यक्ति भीतर गया और देखा की विकास का शव फंदे में झूल रहा है। सूचना मिलने पर एएसपी मनमोहन ने भी मौके का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। इस संदर्भ में थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें